भागलपुर, 22 अगस्त 2026:-* माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सरकार के प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल, सुरक्षित एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार यादव, एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुलेश झा, द्वारा सभा स्थल तथा सुल्तानगंज स्थित नमामि गंगे घाटों का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सभा स्थल पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। इस क्रम में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, आमजन के आवागमन, सभा स्थल की व्यवस्थाओं एवं अन्य आवश्यक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। इसके साथ ही सुल्तानगंज स्थित नमामि गंगे घाटों का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों द्वारा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं के आवागमन, भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुविधा से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों को माननीय मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही आमजन एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा गया।जिलाधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
District Administration Patna
DM Darbhanga
District Administration, Madhubani
Madhepura District Administration
Banka District Administration
Bhagalpur Police
Bhagalpur District Administration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
CMO Bihar
Department of Tourism, Government of Bihar