भागलपुर, 22 अगस्त 2026:-* महिला एवं बाल विकास निगम, भागलपुर के तत्वावधान में इंटर स्तरीय उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल, असानंदपुर में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को माहवारी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के साथ-साथ बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं वित्तीय साक्षरता के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर, भागलपुर की केंद्र प्रशासक मोना कुमारी, DHEW के फाइनेंशियल लिटरेसी स्पेशलिस्ट अभिषेक सुमन, लेखा सहायक पवन शर्मा, विद्यालय की प्रधानाचार्य जीनत परवीन, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया। सत्र में माहवारी के दौरान स्वच्छता, सैनिटरी पैड के उचित उपयोग एवं निस्तारण तथा पोषण संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के सामाजिक एवं कानूनी दुष्परिणामों पर चर्चा की गई।वित्तीय साक्षरता के तहत छात्राओं को बचत, बैंक खाता, सुरक्षित बैंकिंग एवं डिजिटल लेन-देन के संबंध में जानकारी दी गई। इसके अलावा महिला हेल्पलाइन 181, साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की उपयोगिता एवं सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं के बीच माहवारी स्वच्छता किट का वितरण किया गया तथा बाल विवाह के विरुद्ध शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही।
District Administration Patna
DM Darbhanga
District Administration, Madhubani
Bhagalpur District Administration
Madhepura District Administration
Banka District Administration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar