तेघरा: तेघड़ा अनुमंडल कार्यालय में भवन रंगाई के दौरान सुरक्षा मानकों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, वीडियो वायरल
तेघड़ा अनुमंडल कार्यालय के भवन रंगाई का कार्य चल रहा है। मजदूर काफी मेहनत से कम कर रहे हैं।लेकिन मजदूरों के द्वारा सुरक्षा के मानकों की सरेआम धज्जि उड़ाई जा रही है।जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।उक्त वीडियो शनिवार को दिन के ग्यारह की है। जहां बांस के सहारे मजदूर रंगाई का काम कर रहे हैं, लेकिन सुरक्षा का कोई उपकरण नहीं है।