तेघरा: तेघड़ा प्रखंड में दीपावली, काली पूजा, छठ को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
तेघड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित अटल कलाम भवन सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार की अध्यक्षता में आगामी पर्व दीपावली,काली पूजा और बिहार के लोक आस्था का सबसे बड़ा पर्व छठ को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।यह बैठक शुक्रवार को शाम के चार बजे आयोजित की गई।जिसमें शांतिपूर्ण और विधि संवत पर्व आयोजन को लेकर अधिकारी के द्वारा कई निर्देश दिए गए।