तेघरा: जन स्वराज पार्टी की बिहट इकाई की बैठक आयोजित, पदाधिकारी और कार्यकर्ता हुए शामिल
प्रशांत किशोर द्वारा गठित जन स्वराज पार्टी की बीहट नगर परिषद इकाई की आधिकारिक बैठक का आयोजन किया गया।जिस बैठक में पार्टी के पदाधिकारी,नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।बैठक शुक्रवार को दिन के तीन बजे आयोजित की गई।जिस बैठक को संबोधित करते हुए युवा नेता कन्हैया कुमार ने कहा की जन स्वराज बिहार में एक नई आशा की किरण बनकर आई है,और निश्चित ही लक्ष्य को प्राप्त करेगी।