तेघरा: तेघड़ा थाना पुलिस ने पिढ़ौली चौक के पास से लावारिस शव बरामद किया, मामले की जाँच जारी
तेघड़ा थाना की पुलिस ने थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पिढौली चौक के समीप से शुक्रवार को सुबह करीब छह बजे लावारिस हालत में एक व्यक्ति का शव सड़क के किनारे से बरामद किया है।जिसके बाद उसे पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा गया।उक्त शव के पास से कोई वैध दस्तावेज नहीं प्राप्त हुई है।जिस कारण पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है ।