बिछिया: पीएम श्री स्कूल हिरदेनगर में देशभक्ति के जोश के साथ भव्य तिरंगा रैली
जिले के बिछिया विकासखंड अंतर्गत अंजनिया के समीपी पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिरदेनगर में आज गुरुवार, 13 अगस्त को शाम करीब 5:30 बजे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती लीलावती धुर्वे के नेतृत्व में निकली रैली में छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं व स्टाफ रहा l