365 दिन रोजगार की मांग… और जवाब में लाठियां! PRD जवानों के छलके आंसू, देहरादून में पुलिस के बल प्रयोग से आक्रोश
देहरादून में अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे प्रांतीय रक्षक दल (PRD) के जवानों का आंदोलन बुधवार को उग्र हो गया।
मुख्यमंत्री आवास कूच कर रहे जवानों को हाथीबड़कला के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया, लेकिन जब जवान बैरिकेड पार कर आगे बढ़ने लगे तो पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।
सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर जवानों पर लाठियां बरसाई गईं। रोजगार और अपने हक की मांग लेकर पहुंचे जवानों की आंखों में आंसू छलक पड़े।
आज की इस कार्रवाई ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं कि अपने रोजगार और परिवार की आजीविका की सुरक्षा मांगने वाले जवानों को आखिर लाठियों का सामना क्यों करना पड़ा? जवानों की मांग है कि उन्हें सालभर रोजगार की गारंटी मिले और मानदेय होमगार्ड के बराबर किया जाए।
365 दिन रोजगार, सम्मानजनक मानदेय और सुरक्षित भविष्य की मांग… क्या इन जवानों की आवाज सरकार तक पहुंचेगी, या आंदोलन के बदले इन्हें सिर्फ लाठियां ही मिलेंगी?
#PRD #Dehradun #Uttarakhand #PRDProtest #लाठीचार्ज #रैबारपहाड़का