टपकेश्वर बाईपास निर्माण को लेकर मंत्री गणेश जोशी ने किया स्थलीय निरीक्षण।
देहरादून कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गढ़ी कैंट स्थित टपकेश्वर में प्रस्तावित बाईपास मार्ग का लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सर्वे कार्य और प्रस्ताव तैयार करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि योजना को जल्द धरातल पर उतारा जा सके। उन्होंने सर्वे में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सुझाव भी शामिल करने को कहा।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा की टपकेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की निरंतर आवाजाही रहती है। इस बाईपास मार्ग के बनने से क्षेत्र को जाम से बड़ी राहत मिलेगी और यातायात सुगम होगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, विष्णु गुप्ता, सारिका खत्री, मनोज क्षेत्री, आचार्य विपिन जोशी और सहायक अभियंता चंद्रकला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Dehradun, Dehradun | Nov 19, 2026