रिविलगंज: थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के वांछित एवं चार वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के वांछित एवं चार वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त गुड्डू राय को किया गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्त भगवान बाजार थाना क्षेत्र के छोटा ब्रह्मपुर निवासी स्व० राजेन्द्र राय का पुत्र गुड्डू राय है। थाना कांड संख्या 395/20 धारा 147/341/323/307 एवं 27 आर्म्स एक्ट में चार वर्षों से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।