सोरांव: सोरांव थाना क्षेत्र के सराय बाजू में पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट, जांच में जुटी पुलिस
सोरांव थाना क्षेत्र के ग्राम सराय बाजू में बुधवार की शाम पुरानी रंजिश के चलते एक विकलांग व्यक्ति पर हमला किया गया। जिसमें रामकुमार नामक व्यक्ति को उसकी किराने की दुकान में घुसकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से पीटा गया। रामकली ने बताया कि हमलावरों ने घर के अंदर घुसकर मारपीट की। रामकुमार के शोर मचाने पर हमलावर गालियां देते हुए और जान से मारने की धमकी दिए।