घाघरा: घाघरा में एजेंटों ने सहारा इंडिया के जमाकर्ताओं के भुगतान प्रक्रिया सरल करने की मांग पर पीएमओ को भेजा पत्र
Ghaghra, Gumla | Sep 26, 2026 सहारा इंडिया में जमाकर्ता के भुगतान प्रक्रिया सरल करने की मांग को लेकर घाघरा में सहारा इंडिया के एजेंटों ने पीएमओ के नाम डाक के माध्यम से पत्र भेजा। इसके पूर्व घाघरा में सहारा के एजेंटो ने घाघरा सहारा कार्यालय में बैठक कर निर्णय लिया और प्रधानमंत्री कार्यालय पीएमओ के नाम से डाक के माध्यम से पत्रा भेज कर सहारा निवेशकों के भुगतान प्रक्रिया सरल करने की मांग की