बौंसी: रामनवमी पर थाना मोड स्थित काली मंदिर के पास से निकली विशाल शोभायात्रा, कटोरिया विधायक भी शामिल हुए
Bausi, Banka | Mar 27, 2026 बौंसी नगर पंचायत में रामनवमी के शुभ अवसर पर शुक्रवार करीब 3 बजे भव्य शोभा यात्रा निकली गई। शोभा यात्रा का शुभारंभ थाना मोड़ स्थित काली मंदिर समीप से दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष सह रामनवमी पूजा समिति अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में निकाली गई। जिसमें सैकड़ो की संख्या में राम भक्त के अनुयायी हाथ में लाल और भगवा ध्वज लिये शामिल हुए।