#सेवा_संकल्प_अभियान के तहत सीएचसी पिटोल में रक्तदान शिविर आयोजित
उत्साहपूर्वक हुआ 42 यूनिट रक्तदान, रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र एवं मेडल देकर किया सम्मानित
सेवा से संकल्प अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पिटोल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के नागरिकों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया। शिविर के दौरान कुल 42 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
रक्तदान शिविर का डिप्टी कलेक्टर श्री सुनील डावर एवं डीएचओ-1 डॉ. जितिन भार्गव द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने रक्त संग्रहण, स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदाताओं के लिए की गई आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने रक्तदान करने पहुंचे नागरिकों का उत्साहवर्धन करते हुए मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में उनकी सहभागिता की सराहना की।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा रक्तदाताओं का आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण करने के पश्चात रक्त संग्रहण किया गया। रक्तदान के दौरान आवश्यक चिकित्सकीय एवं अन्य व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गईं। रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके इस महत्वपूर्ण योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया।
सेवा से संकल्प अभियान के तहत आयोजित रक्तदान शिविर के माध्यम से नागरिकों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक एवं प्रेरित किया गया। रक्तदाताओं ने जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP #SevaSankalpAbhiyan #AshirwadKaDiya
2 views | Jhabua, Madhya Pradesh | Sep 23, 2026