#सेवा_संकल्प_अभियान में “सेवा मेरा योगदान” के तहत माताओं को किया फल वितरण
मातृ स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता का दिया संदेश
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “सेवा मेरा योगदान” गतिविधि के तहत जिला चिकित्सालय झाबुआ के मेटरनिटी विंग में सेवा गतिविधि आयोजित की गई। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.एल. चोपड़ा एवं डीएचओ-1 डॉ. जितिन भार्गव द्वारा मेटरनिटी विंग में भर्ती माताओं एवं बहनों को फल वितरित किए गए।
इस अवसर पर मातृ स्वास्थ्य, उचित पोषण एवं नियमित स्वास्थ्य देखभाल के महत्व के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने माताओं से उनके स्वास्थ्य एवं उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में चर्चा करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग द्वारा सेवा और सामाजिक सहभागिता की भावना के साथ आमजन को स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूक करने का संदेश भी दिया गया।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP #SevaSankalpAbhiyan #AshirwadKaDiya
1 views | Jhabua, Madhya Pradesh | Sep 23, 2026