#सेवा_संकल्प_अभियान के अंतर्गत सारंगी में रक्तदान शिविर आयोजित, 90 यूनिट रक्त संग्रहित
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत तेरापंथ युवक परिषद, सारंगी के तत्वावधान में सारंगी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कुल 90 यूनिट रक्तदान किया।
कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.एल. चोपड़ा एवं एसडीएम श्रीमती रितिका पाटीदार के मार्गदर्शन में शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में सीबीएमओ डॉ. अंतिम कुमार सोलंकी, जनपद पंचायत पेटलावद के सीईओ श्री गौरव जैन, डॉ. मोहनिश पाटीदार तथा तेरापंथ युवक परिषद सारंगी के अध्यक्ष श्री दर्शन बम्बोरी एवं सचिव श्री संस्कार बम्बोरी का सहयोग रहा।
जिला ब्लड यूनिट की टीम द्वारा रक्त संग्रहण के साथ आवश्यक चिकित्सकीय व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। रक्तदाताओं ने उत्साह के साथ रक्तदान कर सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
आयोजकों ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान एक महान सेवा है, जो जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
90 यूनिट रक्त संग्रहण के साथ आयोजित यह शिविर सेवा, सहयोग और सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करने का प्रेरणादायी उदाहरण बना।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP #SevaSankalpAbhiyan #AshirwadKaDiya
1 views | Jhabua, Madhya Pradesh | Sep 23, 2026