सिंगरौली: हर्दी गांव के पास लोहे के मैटेरियल से लदा ट्रेलर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा, दो लोग घायल
कोतवाली थाना क्षेत्र के खुटार चौकी अंतर्गत हर्दी गांव के पास रविवार सोमवार की दरमियानी रात लोहे के मैटेरियल से लदा ट्रेलर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में समा गया। हालांकि जिस जगह हादसा हुआ उस जगह निर्माण अधीन मकान था गनीमत रही की कोई मौजूद नहीं था अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था फिलहाल इस पूरे हादसे में ड्राइवर एवं खलासी को गंभीर चोटें आई है। जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय पुलिस के द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।