सिंगरौली: बेसहारा महिला की रखी फसल में भाई पर आग लगाने का लगा आरोप, पीड़िता ने कहा आये दिन करता है मारपीट, पीड़ित महिला ने एसपी आफिस पहुंचकर लगायी न्याय की गुहार
भरसेड़ी ग्राम की निवासी बेसहारा महिला सुशीला जायसवाल ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज करायी है कि उसके भाई द्वारा उसकी बाड़ी में गांजे के पौधे लगाये जा रहे थे। पीड़ित महिला ने जब मना किया तो भाई व उसके दोनों बेटे तथा उसकी पत्नी ने पीड़िता के साथ मारपीट की तथा उसकी बाड़ी में रखी अरहर की फसल में आग लगा दी जिससे पूरी फसल जलकर खाक हो गयी। पीड़ित बेवा सुशीला जायसवाल ने इसकी शिकायत डायल 100 पर किया। मौकेपर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने देखा और चले गये। बेसहारा बेवा महिला ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र सौंपा है।