सिंगरौली: रजमिलान पहरीटोला निवासी 20 वर्षीय युवती का कुएं में मिला शव, घर से शौच करने हेतु निकली थी बाहर
माडा थाना क्षेत्र के ग्राम रजमिलान अंतर्गत पहरी टोला निवासी एक 20 वर्षीय युवती अल सुबह घर के बाहर शौच करने गई थी। जहां एक कुएं में उसका तैरता हुआ शव मिला है। युवती कुएं में कैसे गिरी फिलहाल कारण अज्ञात है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा तैयार कर अग्रिम कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।