सिंगरौली: एसपी ने जिले के अलग-अलग स्थानों से 50 की संख्या में कोयला एवं अन्य भारी वाहनों को पकड़ा, हो रही टीपी की जांच, एसपी ने दी जानकारी
जिले में रविवार सोमवार की दरमियानी रात पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता ने जिले भर में ग्रस्त किया। गस्त के दौरान उन्होंने 50 की संख्या में कोयला एवं अन्य भारी वाहनों की जांच की। जांच में कई वाहनों में कमियां पाई गई है। जिनके दस्तावेजों एवं टीपी की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद जिन वाहनों में वैध दस्तावेज नहीं मिलेंगे उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।