सिंगरौली: किराना दुकान से सवा किलो गांजा जप्त, लंघाडोल पुलिस ने दबिश देकर किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार
लंघाडोल थाना क्षेत्र के ग्राम लंघाडोल के किराना दुकान से पुलिस ने दबिश देते हुए करीब सवा किलो गांजा जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।बताया जाता है कि लम्बे समय से आरोपी यह अवैध कारोबार कर रहा था। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता के निर्देशन एवं एएसपी शिवकुमार वर्मा तथा एसडीओपी देवसर राहुल कुमार सैयाम की देखरेख में किया गया है।