बहराइच: चिचड़ी बहादुरगंज के पास जायरीनों से भरा तेज रफ़्तार टेम्पो अनियंत्रित होकर पलटा, एक की हुई मौत व 13 अन्य घायल
जमुनहा मार्ग के चिचड़ी बहादुरगंज के पास जायरीनों से भरे तेज रफ्तार टैम्पो के पलट जाने से एक जायरीन की मौत हो गई और चालक समेत 13 जायरीन घायल हो गये। घायलों में अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राप्त सूचना के अनुसार शनिवार को सिद्धार्थनगर,महराजगंज के विभिन्न इलाकों से आये जायरीन टेंपो से जा रहे थे। तभी पलट गया 1 की मौत हो गई। वहीं 13 लोग घायल हो गए। जाच जारी है।