बहराइच: एकघरवा पड़री तारा मे बैंक से पैसे लेकर घर जा रही महिला से लूट करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार एसपी ने दी जानकारी
बहराइच एसपी कार्यालय मे एसपी वृन्दा शुक्ला ने प्रेस वार्ता कर शनिवार को बताया कि मटेरा थाना क्षेत्र के एकघरवा पड़री तारा मे लालपुर शिवपुर स्थित इंडियन बैंक शाखा से से 60 हज़ार की लूट करने के मामले मे दो अभियुक्तों जमाल व आरिफ को गिरफ्तार किया गया है। उन्होने बताया कि इनके पास से लूट कि रकम, मोबाइल फोन व बाइक बरामद की गयी है।