बहराइच: जिला बार एसोसिएशन सभागार मे ग्राम न्यायालयों की स्थापना के विरोध मे अधिवक्ताओं ने की बैठक हुए न्यायिक कार्य से विरत
बहराइच ज़िला एवं सत्र न्यायालय स्थित ज़िला बार एसोसिएशन सभागार मे अधिवक्ताओं ने शनिवार को ग्राम न्यायालयों की स्थापना के विरोध मे बैठक की इस दौरान अधिवक्ताओं ने आज एक दिवसीय हड़ताल यानि न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। बता दें की दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता ग्राम न्यायालय महसी और ग्राम न्यायालय नानपारा की स्थापना के साथ ही आंदोलनरत हैं।