बहराइच: श्यामपुर नदौना गांव में पति ने पत्नी व ससुर पर किया हमला,पिता पुत्री हुए घायल,पुलिस जांच में जुटी
बलरामपुर जिले के कांधभारी घोघुलपुर के छेदीलाल (४५), पुत्री कल्पना (२४) घायल अवस्था में अस्पताल आए। छेदीलाल ने आरोप लगाते हुए बताया कि कोतवाली देहात क्षेत्र के श्यापुर नदौना निवासी बेटी के पति निर्मल ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। वहीं पुत्री के हाथ पैर में भी कुल्हाड़ी मार दी। बताया कि निर्मल शराब का आदी हैं।इलाज जारी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।