बहराइच: नवागढी में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का शव शौचालय में पड़ा मिला,पुलिस जांच में जुटी
श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के रमुआपुर निवासी प्रेम पाल सिंह इन दिनों कोतवाली देहात जनपद बहराइच के नवागढी इलाके में रहते हैं। उनका शव शौचालय में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी में रखवा दिया। वहीं पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि गिरने या हार्ट अटैक से उनकी मौत होना प्रतीत हो रहा है।