कुलपहाड़: घटेरा में करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, खेत जाते समय बिजली के खंभे में आया करंट, परिवार में मचा कोहराम
थाना महोबकंठ क्षेत्र के ग्राम घटेरा में मंगलवार को करंट की चपेट में आने से करीब 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार ग्राम घटेरा निवासी हरि सिंह की पत्नी सुखवती करीब 50 वर्ष अपने खेत की ओर जा रही थीं। बताया जा रहा है कि रास्ते में अचानक बिजली का करंट आ गया।