सिमडेगा: वन विभाग ने रिपोटोली नाला के पास लाखों की अवैध लकड़ी की जब्त, मामला दर्ज
सिमडेगा वन विभाग के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की सुबह 9:00 बजे ठेठईटांगर रिपोटोली नल के पास ₹100000 लागत की अवैध लकड़ी जप्त किया है ।इस संबंध में वन क्षेत्र पदाधिकारी शंभू शरण चौधरी के द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी जिसके आधार पर कार्रवाई की गई है।