पटना ग्रामीण: कोतवाली थाने में कैंटीन की शुरुआत, बिहार में कैंटीन की शुरुआत करने वाला पहला थाना बना कोतवाली
कोतवाली थाने में बुधवार से कैंटीन की शुरुआत की गई है।कोतवाली थाना पूरे बिहार में कैंटीन की शुरुआत करने वाला पहला थाना बन गया है।पुलिस वालों की परेशानी को देखते हुए DSP कृष्ण मुरारी प्रसाद ने कैंटीन खोलने की पहल की है। कोतवाली थाने में फिलहाल शुद्ध शाकाहारी भोजन मिलेगा। जिसमें भोजन की कीमत मात्र ₹50 होगी। कोतवाली थाने में बुधवार शाम 4:00 बजे यह जानकारी दी गई।