पटना ग्रामीण: मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 रिया सिंघा पहुंची पटना, कहा- आगे बढ़ाना है इंडिया का नाम
मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया सिंघा बुधवार की दोपहर 1 बजे पटना पहुंची। इस दौरान प्रशंसकों ने उनका भव्य स्वागत किया। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मैं गुजरात के अहमाबाद की रहनेवाली हूं, लेकिन मेरा दादा जी बिहारी हैं। मैं पहली बार पटना आयी हूं। मुझे इंडिया का नाम आगे बढ़ाना है।