पटना ग्रामीण: गिरिराज सिंह की यात्रा पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कसा तंज, कहा- हिन्दू के स्वाभिमान में कोई कमी नहीं
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की हिन्दू स्वाभिमान यात्रा पर बिहार में सियासत जारी है। बुधवार को दोपहर 12 बजे पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने इस मुद्दे पर गिरिराज सिंह को जमकर घेरा है। उन्होंने कहा कि इस देश में हिन्दू के स्वाभिमान में कोई कमी नहीं है। साथ ही उन्होंने झारखंड चुनाव पर भी प्रतिक्रिया दी है।