पटना ग्रामीण: बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र से एटीएम फ्रॉड गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, 14 एटीएम कार्ड समेत कई चीजें बरामद
बुद्धाकॉलोनी थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने बुद्धाकॉलनी से एटीएम फ्रॉड गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर बुधवार दोपहर 2:00 बजे पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक कार, 14 एटीएम कार्ड, 11 सिम कार्ड, 12 मोबाइल और 21950 रुपए कैश समेत चार पासबुक भी बरामद किए गए हैं।