भवानीपुर: फलका के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के साथ साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया गया
बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अश्वनी कुमार ने की। बैठक के दौरान स्वास्थ्य संबंधी विषयों को लेकर गहन चर्चा की गई। चर्चा के क्रम में हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पोर्टल ओपीडी, डेली एंट्री, मंथली एंट्री, वैलनेस एक्टिविटी, हेल्थ मेला एवं संजीवनी पोर्टल ऑनलाइन औषधि का डिमांड हेतु पोर्टल पर कार्य नॉन कम्युनिकेबल डिजीज एप सिकल सेल एप की जानकारी दी गयी