भवानीपुर :- पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को भवानीपुर पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए साइबर क्राइम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। हालांकि इस मामले का एक अन्य आरोपी पुलिस कार्रवाई के दौरान फरार होने में सफल रहा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भवानीपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर पंचायत अंतर्गत सिंघियान सुंदर गांव निवासी मनोज मंडल के पुत्र प्रभात कुमार के रूप में की गई है