क्रिकेट टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए देशराज पोसवाल, विजेता टीम पारवाला को ₹41 हजार का पुरस्कार
बुंगा, पंचकूला। जय माला देवी क्रिकेट क्लब, बुंगा द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में देशराज पोसवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए।
टूर्नामेंट में विजेता टीम पारवाला को शानदार प्रदर्शन के लिए ट्रॉफी एवं ₹41,000 का प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं जिला यमुनानगर के गांव तुम्बी की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जिसे ट्रॉफी एवं ₹25,000 का पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस अवसर पर सरपंच सपटर जी नखडोली, राजवीर राणा जी, मोहित लंबरदार जी, कुलविंद्र राणा जी, चौधरी जगपाल सिंह जी, गुरमुख सिंह जी, पवन बेरवाला जी, अनी कुमार जी (BDC सदस्य), नरेंद्र नीटू गुर्जर जी (टोका), करण राणा जी (बरवाला) एवं प्रिंस रंधावा जी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान राजवीर राणा जी का जन्मदिन भी सभी साथियों की मौजूदगी में मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
देशराज पोसवाल ने शानदार आयोजन के लिए सुरजीत गुज्जर जी, हैप्पी गुज्जर जी, बलविंदर गुज्जर जी, कुलदीप गुज्जर जी एवं परवीन गुज्जर जी का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले ऐसे खेल टूर्नामेंट युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने, ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने तथा आपसी भाईचारे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने और अपने क्षेत्र एवं प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
खेलेंगे युवा, आगे बढ़ेगा समाज। D R Poswal
#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia
Panchkula, Panchkula | Aug 17, 2026