हुलासगंज: ‘पुलिस दीदी’ ने संभाली छात्राओं-महिलाओं की सुरक्षा की कमान, जिले में खुलकर जी सकेंगी महिलाएं
जहानाबाद में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में छात्राओं एवं महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ‘पुलिस दीदी’ टीम विशेष सतर्कता बरत रही है। टीम द्वारा स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर, छात्रावास एवं अन्य संवेदनशील स्थानों के आसपास नियमित गश्ती और निगरानी की जा रही है। इस संबंध में पुलिस पदाधिकारियों ने रविवार शाम करीब 7 बजे बताया कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा है।