भोरे: लखराव के पास वाहन जांच में 12 चक्का ट्रक से शराब बरामद, दो गिरफ्तार
भोरे थाना क्षेत्र के लखराव के समीप रविवार की दोपहर 3 बजे थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज के नेतृत्व में दरोगा पप्पू कुमार और पुलिस बल के जवानों के साथ वाहन जांच के क्रम में कार्रवाई कर एक बारह चक्का ट्रक के बॉडी में छुपाकर ले जा रहे भारी मात्रा में विदेशी शराब को जब्त कर दो कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जब्त शराब की मात्रा 278 पेटी बताई जा रही है।