भोरे: भोरे BRC के पास रसोइयाओं की समस्याओं को लेकर संघ का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन, सरकार के विरोध में नारेबाजी हुई
भोरे प्रखंड मुख्यालय के परिसर में BRC के पास शनिवार की दोपहर दो बजे राष्ट्रीय मध्यान भोजन रसोइया संघ के तत्वाधान में संस्थापक सह राष्ट्रीय महासचिव रामकृपाल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री पोषण योजना के अंतर्गत प्राथमिक व मध्य विद्यालय में कार्यरत रसोइया के ज्वलंत समस्याओं के समाधान को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। सरकार विरोधी नारे लगाए गए।