भोरे: भोरे क्षेत्र में दो गांवों में आग लगने से दो मवेशियों की मौत, तीन लोग झुलसे, एक बच्ची गंभीर
भोरे प्रखंड क्षेत्र के दो अलग अलग गावों में अगलगी की हुई घटना में दो मवेशियों की झुलसने से मौत हो गई वही एक महिला सहीत दो मासूम बच्चे आग की चपेट में आ गए। पहली घटना खदही पंचायत के जगदीश बंतरिया और दूसरी घटना गोपालपुर पंचायत के हीरापाकड़ गांव की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक जगदीश बंतरिया निवासी सुनील मंडल और हिरापाकड़ के अखिलेश प्रजापति के घटना हुई।