भोरे: सिसई गांव में शराब के नशे में पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी पति 24 घंटे में गिरफ्तार, जेल भेजा गया
भोरे थाना क्षेत्र के सिसई गांव में शराब के नशे में धुत एक पति ने अपने पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। वहीं बचाने आई साली को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामले को लेकर पीड़ित ने अपने पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शनिवार की दोपहर 3 बजे आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक सिसई निवासी दयानंद गुप्ता की बेटीकी शादी राकेश के साथ हुई थीं।