भोरे: भोरे BRC परिसर में TLM मेला आयोजित, डुमरिया मध्य विद्यालय को मिला प्रथम स्थान
भोरे प्रखंड क्षेत्र के प्रखंड कार्यालय के BRC परिसर में एक दिवसीय टीचिंग लर्निंग मेटेरियल मेला बिहार शिक्षा परियोजना गोपालगंज के तत्वाधान में निपुण बिहार मिशन अंतर्गत प्रखंड स्तरीय आयोजन किया गया था। इस एक दिवसीय मेले में गणित, विज्ञान, हिंदी और उर्दू विषय से संबंधित प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। गुरुवार की दोपहर 3 बजे BEO लखेंद्र दास ने इसकी जानकारी दी।