सिंगरौली: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवास में पत्रकारों ने चालू किया कैमरा तो भड़क गए डॉक्टर, वीडियो हुआ वायरल
पूरा मामला सिंगरौली जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवास का है जहां पर आज अतिक्रमण हटाने का काम चल रहा था इसी दौरान कुछ पत्रकार वीडियो बनाने लगे जिस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवास में पदस्थ एक डॉक्टर भड़क उठे बता दे की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवास में इन दिनों भारी अतिक्रमण है जो नायब तहसीलदार डीके सिंह के संज्ञान में पहले से ही है इसी बात को लेकर जब पत्रकारो ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एक डॉक्टर से बात करना चाहा तो डॉक्टर साहब भड़क उठे और अपने शब्दों की मर्यादा तक भूल गए जिसका एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।