सिंगरौली: CM ने सिंगरौली में 257 करोड़ के निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण व शिलान्यास, 59 करोड़ की बैंक लिकेंज राशि भी जारी की
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सिंगरौली में जन आभार यात्रा में जगह जगह आत्मीय स्वागत किया गया। सड़क के दोनो ओर बड़ी सख्या में उपस्थित आम जनो ने पुष्पवर्षा कर अपने लाडले मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। जन आभार यात्रा के बाद मुख्यमंत्री ने एनसीएल मैदान पहुचकर 257 करोड़ रूपये के निर्माण कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने महिला स्व सहायता सामूहो को बैंक लिंकेज की 59 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक से जारी की। मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन करके बेटियों का सम्मान किया तथा विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियो को हितलाभ का वितरण किया।