सिंगरौली: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जिले में हुआ आत्मीय स्वागत, बैढन में किया रोड शो
मुख्यमंत्री के रूप में जिले में प्रथम आगमन पर प्रधानमंत्री डॉ मोहन यादव का जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों तथा अधिकारियों द्वारा गर्मजोशी से आत्मीय स्वागत किया गया। हर्रई में निर्मित हेलीपैड पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह, विधायक सिंगरौली, विधायक देवसर, विधायक सिहावल विश्वामित्र पाठक, विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम, सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता, डॉ राजेश मिश्रा, कान्तिदेव सिंह सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा मुख्यमंत्री डॉ यादव का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।