सिंगरौली: सीएम डॉ मोहन यादव के रोड शो एवं आम सभा स्थल पर सुरक्षा के किए गए व्यापक प्रबंध, चप्पे-चप्पे पर तैनात है पुलिसकर्मी
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मध्य प्रदेश शासन का 7 मार्च को प्रस्तावित सिंगरौली भ्रमण कार्यक्रमों को लेकर पुलिस अधीक्षक एवं कलेक्टर ने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था में लगभग 800 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी तथा अन्य सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है हेलीपैड व्यवस्था, मार्ग व्यवस्था, रोड शो एवं आम सभा स्थल इत्यादि की सुरक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए हैं।