सिंगरौली: CM डॉ. मोहन यादव के आगमन से पहले बैढन में विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सिंगरौली जिले के कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बैढ़न में काफी विरोध प्रदर्शन शुरू किया प्रशासन को इसकी भनक जैसे ही लगी पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर नारेबाजी व जमकर विरोध कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें थाने ले जाकर नजर बंद किया गया।