नवरात्र के पहले दिन मां ब्रजेश्वरी के दरबार पहुंचे DC कांगड़ा, भारी बारिश के बीच व्यवस्थाओं का लिया जायजा |
Kangra Express
कांगड़ा : शारदीय नवरात्र के पहले दिन शक्तिपीठ मां श्री ब्रजेश्वरी देवी मंदिर में भारी बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था देखने को मिली। सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खुलने के बाद से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के साथ उत्तर प्रदेश से भी श्रद्धालु मां के दर्शन करने पहुंचे।
इसी बीच उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा एसडीएम के साथ मंदिर परिसर पहुंचे और नवरात्र के दौरान की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।
इस बार नवरात्र में 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए 200 रुपये के निर्धारित शुल्क पर विशेष दर्शन सुविधा का प्रावधान भी किया गया है, ताकि बुजुर्ग श्रद्धालुओं को मां के दर्शन करने में सहूलियत मिल सके।
भारी बारिश के बावजूद मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही बनी रही और श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना की।
🎥 देखिए, नवरात्र की व्यवस्थाओं को लेकर DC कांगड़ा हेमराज बैरवा ने क्या जानकारी दी।
📍 कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश
📺 Kangra ExpressNews | हिमाचल की हर बड़ी खबर
Kangra, Kangra | Oct 11, 2026