देहरा के उभरते गायक रजत स्लूरिया की पहली माता की भेंट रिलीज #dehra #kangralive पूरा गाना सुनें यूट्यूब पर https://youtu.be/X0U6XqjvvK4?si=MvSsZYZ886gPOJ7g
देहरा। देहरा शहर के उभरते गायक रजत स्लूरिया की पहली माता की भेंट “बगलामुखी जो जाए, मन की मुराद पाए” श्रद्धालुओं के लिए रिलीज हो गई है। नवरात्र के पावन अवसर पर रिलीज किए गए इस भजन को लेकर रजत स्लूरिया के प्रशंसकों और मां के भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
रजत स्लूरिया ने अपनी गायकी की शुरुआत मां के चरणों में यह भेंट अर्पित करके की है। भजन में मां बगलामुखी की महिमा और भक्तों की आस्था को स्वर देने का प्रयास किया गया है।
गायक रजत स्लूरिया ने कहा कि मां के चरणों में अपनी पहली भेंट अर्पित करना उनके लिए बेहद भावुक और सौभाग्य का क्षण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि श्रद्धालुओं को यह भजन पसंद आएगा और मां का आशीर्वाद सभी पर बना रहेगा।
नवरात्र के दौरान यह भजन श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक माहौल को और भक्तिमय बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है। स्थानीय लोगों ने रजत स्लूरिया को उनकी पहली भेंट के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल संगीत भविष्य की कामना की।
Kangra, Kangra | Oct 11, 2026