भारी बारिश के बीच मां ब्रजेश्वरी के दरबार में उमड़े श्रद्धालु, पुजारी सदन शर्मा ने दी नवरात्र को लेकर अहम जानकारी |
Kangra Express
कांगड़ा : शारदीय नवरात्र के पहले दिन शक्तिपीठ मां श्री ब्रजेश्वरी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। भारी बारिश के बावजूद भक्त मां के दर्शन करने पहुंचे और पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के कपाट सुबह 4 बजे ही श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे।
इस दौरान मंदिर के पुजारी सदन शर्मा ने नवरात्र के अवसर पर मंदिर से जुड़ी जानकारी साझा की। नवरात्र के दौरान हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ दूसरे राज्यों से भी श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंच रहे हैं।
वहीं, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन भी व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष दर्शन सुविधा का प्रावधान भी किया गया है।
🙏 मां ब्रजेश्वरी सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करें। जय माता दी! 🚩
📍 कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश
📺 Kangra Express News — हर खबर, सबसे पहले!
Kangra, Kangra | Oct 11, 2026