भारी बारिश भी नहीं डिगा पाई श्रद्धालुओं की आस्था, मां ब्रजेश्वरी के दरबार में उमड़ी भीड़!
Kangra Express
कांगड़ा : शारदीय नवरात्र के पहले दिन शक्तिपीठ मां श्री ब्रजेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा में भारी बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिला। सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही मां के दर्शन के लिए भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ उत्तर प्रदेश से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंचे और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
खराब मौसम के बीच भी श्रद्धालुओं की आस्था अटूट रही। वहीं, उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने एसडीएम के साथ मंदिर परिसर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रशासन भी सक्रिय नजर आया।
बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधा: इस नवरात्र में 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए 200 रुपये के निर्धारित शुल्क पर विशेष दर्शन सुविधा का प्रावधान किया गया है, जिससे बुजुर्गों को मां के दर्शन करने में सहूलियत मिल सके।
मां ब्रजेश्वरी देवी सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करें। जय माता दी! 🚩🙏
📍 कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश
Kangra, Kangra | Oct 11, 2026